Muzaffarpur : औराई के मजदूर की लुधियाना में संदेहास्पद स्थिति में मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Apr 2025 10:29 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : औराई के मजदूर की लुधियाना में संदेहास्पद स्थिति में मौत

विज्ञापन

परिजनों ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जतायी औराई. थाना क्षेत्र के एक कामगार की पंजाब के लुधियाना में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. युवक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के रामपुर अजरकवे निवासी चंदेश्वर राय के 32 वर्षीय पुत्र मिंटू राय के रूप में हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक प्लाइवुड कंपनी में काम कर रहा था, जहां औराई के भलुराडीह गांव के ही एक ठेकेदार ने उसे वहां काम पर लगवाया था़ बताया गया है कि 24 अप्रैल की देर रात ठेकेदार ने मिंटू के परिजन को दुर्घटना में मौत होने की बात कह कर मोबाइल बंद कर लिया़ परिजन फोन लगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पायी. स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार से कुछ दिन पूर्व लेनदेन को लेकर उसका विवाद हुआ था, जहां वह कार्यरत था़ उसके बगल में ही सड़क किनारे उसका शव पाया गया़ परिजनों ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जतायी है. परिजन शव लाने के लिए पंजाब रवाना हो चुके हैं. मृतक के भाई पिंटू यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए चुकी है़ घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन