ePaper

Bihar News: चाय पी रही महिलाओं से युवक ने किया छेड़छाड़, विरोध करने पर चाकू से किया हमला

Updated at : 28 Aug 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
People beat up a man brandishing a knife Muzaffarpur

चाकू भांज रहे युवक को लोगों ने जमकर की पिटाई

Bihar News: मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी में गुरुवार को एक नशेड़ी ने चाय दुकान पर महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू की. विरोध करने पर उसने पिता नंद किशोर सिंह और पुत्र सुजीत पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां चाय दुकान पर नशेड़ी युवक ने महिलाओं से बदसलूकी की. विरोध करने पर उसने पिता नंद किशोर सिंह और उनके पुत्र सुजीत पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

अंधाधुंध चाकू से हमला और अफरा-तफरी

सूत्रों के अनुसार, युवक अंधाधुंध चाकू भांजते हुए दोनों पर हमला कर रहा था. इससे वहां मौजूद लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया. उन्होंने उसका हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की.

पुलिस ने किया आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ से आरोपी युवक को अलग करके थाने ले गई. आरोपी के पास से चाकू बरामद किया गया. पुलिस उसके बारे में पहचान जुटाने में लगी है. आरोपी युवक अपने घर को हाजीपुर और वर्तमान निवास स्थान सिकंदरपुर बता रहा है.

आरोपी का बयान और विवाद की वजह

पुलिस पूछताछ में युवक ने दावा किया कि उसने महिलाओं से कोई छेड़छाड़ नहीं की. उसकी ओर से बताया गया कि यह हमला पैसे लेन-देन को लेकर विवाद के कारण हुआ. हालांकि, जख्मी पिता-पुत्र ने थाने में देर शाम तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई.

जख्मी पिता-पुत्र का बयान

नंद किशोर सिंह ने बताया कि वह इमलीचट्टी में जनरेटर चलाते हैं और उनके पुत्र सुजीत की चाय की दुकान है. गुरुवार को कुछ महिलाएं और लड़कियां दुकान पर बैठकर चाय पी रही थीं. इसी दौरान आरोपी युवक आया और अश्लील गाना बजाने लगा, महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी की. जब सुजीत ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चला गया. कुछ देर बाद वह चाकू लेकर लौट आया और बेटे पर हमला कर दिया. पिता नंद किशोर अपने पुत्र को बचाने पहुंचे तो उन्हें भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया.

पुलिस जांच जारी

थानेदार विजय लक्ष्मी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संदर्भ में पूछताछ शुरू कर दी है.

Also Read: बिहार में लव अफेयर बना जानलेवा, चार दिनों से लापता शादीशुदा महिला का शव सूटकेस से बरामद

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन