इमरजेंसी दवाओं का किट 15 को काेषांग जायेगा

इमरजेंसी दवाओं का किट 15 को काेषांग जायेगा
मुजफ्फरपुर. लाेकसभा चुनाव काे लेकर इमरजेंसी दवाओं का किट बूथाें को भेजा जायेगा. इसके मद्देनजर किट बनाने का काम पूरा हो गया है. इसे 15 मई को काेषांग भेजा जाएगा. मेडिकल किट बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने सिविल सर्जन काे निर्देश दिया था. मुजफ्फरपुर में 20 व वैशाली में 25 मई काे लाेकसभा चुनाव होंगे. इसमें बड़ी संख्या में सरकारी कर्मी, सुरक्षा कर्मियाें काे नियुक्त किया जाता है. चुनाव के दाैरान हिंसक घटनाएं हाेने या दुर्घटना में घायल हाेने या बीमार हाेने की स्थिति में इन दवाओं का उपयाेग किया जाएगा. मुख्यालय ने चुनाव के तीन दिन पहले से एक दिन बाद तक जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के अस्पतालाें काे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिये हैं. कहा है कि इस दाैरान डॉक्टर व पारामेडिकल स्टाफ माैजूद रहेंगे. सभी की छुट्टी रद्द रहेगी. तीन दिन पहले से चुनाव के एक दिन बाद तक डॉक्टर व पारामेडिकल स्टाफ अपने प्रतिनियुक्त हेडक्वार्टर से बाहर नहीं जा सकेंगे. किट में है ये हैं दवाएं ओआरएस, जिंक, मेट्राेनिडाजाेल, एंटी एमिबिक, ओफ्लाॅक्सासीलिन, पेंटेराजाेल, डाईक्लाेमिन एचसीएल, एंटी एलेटिक मेडिसीन के अलावे बुखार, दर्द की दवा के साथ काॅर्टन, बैंडेज और ऑयाेडेक्स वायंटमेंट शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




