मिठनपुरा में कारोबारी के घर से एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी

Jewellery worth Rs 1 crore stolen
: देवी मंदिर के पीछे वैशाली पब्लिक सिटी लेन मोहल्ले की घटना : चोरों ने डायमंड, गोल्ड व चांदी की ज्वेलरी रखा बैग किया गायब : रात्रि 8:40 मिनट पर घुसे दो चोर ने वारदात को दिया है अंजाम संवाददाता, मुजफ्फरपुर मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित देवी मंदिर के पीछे वैशाली पब्लिक सिटी लेन मोहल्ले में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. सरदार जगजीत सिंह के घर का ताला काट कर चोरों ने एक करोड़ की ज्वेलरी चोरी कर ली है. घटना बीते 27 अक्तूबर 8:40 मिनट की है. घर का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश करते दो चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. चोर घर से एक बैग चोरी करके ले गया है, जिसमें सरदार जगजीत सिंह के पूरे परिवार की महिलाओं की डायमंड, गोल्ड व चांदी की ज्वेलरी रखी थी. घटना के बाबत उन्होंने मिठनपुरा थाने में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सत्यापन करने में जुट गयी है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में जगजीत सिंह ने बताया है कि बीते 27 अक्तूबर की रात्रि 8:40 मिनट पर दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर का ताला तोड़कर कमरे में घुसे वहां से एक बैग जिसमें पूरे परिवार की ज्वेलरी रखा था वह चोरी करके ले गए हैं. चोरी की पूरी घटना का वीडियो व सीसीटीवी उनके पास उपलब्ध है. चोरों ने उनके घर से जो ज्वेलरी चोरी की है, उसमें सोने की 60 ग्राम की चार चूड़ी, दो सोने का कड़ा, चार डायमंड की चूड़ी, छह गोल्ड का फूल सेट, दस गोल्ड पेंडेंट सेट, दस गोल्ड का चेन, गोल्ड रिंग 15, कान का टॉप्स 10 सेट, छह गोल्ड ब्रासलेट, दो जरुऊसेट, एक मग टिका, छह डायमंड सेट, दस से 12 कीमती घड़ी, डायमंड रिंग 15 पीस, चांदी का पायल छह जोड़ी, बच्चों का कड़ा और ब्रेसलेट चार पीस, चांदी का सिक्का दस पीस, बच्चों का चेन चार पीस शामिल हैं. ::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::: रिटायर्ड सैनिक का बैंक के लॉकर से 11 लाख की ज्वेलरी गायब संवाददाता, मुजफ्फरपुर कांटी थाना के कलवाड़ी गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक अभिषेक चंचल का बैंक के लॉकर से 11 लाख की ज्वेलरी गायब हो गयी है. इस बाबत उन्होंने नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. उनका तिलक मैदान रोड स्थित एक बैंक के लॉकर में रखा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस को दिए शिकायत में पीड़ित अभिषेक चंचल का कहना है कि उनकी पत्नी शुचि स्मिता के साथ तिलक मैदान रोड स्थित एक बैंक में ज्वाइंट लॉकर है. उस लॉकर को अंतिम बार 16 जुलाई, 2024 को खोला था उस समय आभूषण लॉकर में सुरक्षित था. दोबारा से 23 अक्तूबर, 2025 को लॉकर खोलने गाया तो बैंक कर्मी द्वारा दी गयी चाबी लगाने के बावजूद लॉकर नहीं खुला. इसके बाद बैंक कर्मी द्वारा कई बार लॉकर को ठोकने के बाद वह खुला, लेकिन इसमें रखा सारा आभूषण गायब मिला. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि बैंक के कर्मियों ने लॉकर से छेड़छाड़ की है. गायब हुए आभूषण में दो सोने की हार जिसकी कीमत करीब दस लाख व एक जोड़ी सोने की बालियां जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये हैं. उन्होंने बैंक प्रबंधन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




