मिठनपुरा में इफ्तार पार्टी, दिखी शहर की साझी संस्कृति
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 19 Mar 2025 12:14 AM
मिठनपुरा में इफ्तार पार्टी, दिखी शहर की साझी संस्कृति
इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष के आवास पर हुआ आयोजन
मुजफ्फरपुर. मिठनपुरा स्थित न्यू कॉलाेनी में इंसाफ मंच के जिलाध्यक्ष फहद जमा के आवास पर इफ्तार का दावत का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के राजनीतिक लोगों के साथ साहित्यिक-सांस्कृतिक लोगों का जमावड़ा लगा. इफ्तार में इंडिया गठबंधन की मजबूती भी दिखी और सभी गठबंधन के नेता भी शामिल हुए. इफ्तार में जुटे लोगों ने कहा कि रमजान के महीने में इफ्तार इस देश की साझी संस्कृति की पहचान है और इसी पहचान से सांप्रदायिक एकता को तोड़ने वाली ताकतें डरती है. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल साहनी, कांग्रेस नेता मयंक कुमार मुन्ना, राजद महानगर अध्यक्ष राई शाहिद इकबाल मुन्ना, माले सचिव सूरज सिंह, राजद महासचिव जितेंद्र, एमआइएम जिलाध्यक्ष मोहम्मद नाजमी, राजद प्रदेश प्रवक्ता डॉ इकबाल मोहम्मद समी, राजद नेता शब्बीर अंसारी, माले नेता आफताब आलम, माले नगर कमेटी सदस्य शाहनवाज हुसैन, राजकिशोर प्रसाद, सुरेश ठाकुर, इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य परिषद सदस्य शफीकुर रहमान, प्रभाकर तिवारी, डॉ संजय पंकज, संजीव साहू, डॉ अबूज़र कमालुद्दीन, डॉ शिवतुल्लाह हमीदी, जलाल असगर फरीदी, प्रो तारिक इमाम, प्रो इम्तियाज, डॉ मंजर अकील, शकील मोइन, प्रो अरमान, प्रेम भूषण व डॉ रवि भूषण सिंह सहित अन्य शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










