गर्मी से लोग बेहाल, अगले 48 घंटे में बारिश के आसार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 8:38 PM

विज्ञापन

उमस की स्थिति बनी हुई

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर तीन दिनों से चिलचिलाती धूप के बीच बेचैनी वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. मंगलवार को भी सुबह से शाम तक उमस की स्थिति बनी हुई थी. हालांकि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत थोड़ी राहत की खबर है. विभाग की ओर से 21 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत अगले 24 से 48 घंटे में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान आसमान में घने बादल छाये रहेंगे. पश्चिमी चंपारण जिला के एक-दो जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. उसके बाद मैदानी भागों में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा. वहीं पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. औसतन 14 से 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन