Muzaffarpur news : मुस्तफागंज में टायर दुकान से लाखों के सामान की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur news : मुस्तफागंज में टायर दुकान से लाखों के सामान की चोरी

Muzaffarpur news : मुस्तफागंज में टायर दुकान से लाखों के सामान की चोरी

विज्ञापन

मीनापुर : मुस्तफागंज बाजार स्थित थाना के पास स्थित इंडियन टायर दुकान से टायर सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली गयी़ दुकानदार अलीशेर अंसारी ने थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि तीन महीने से थाना कैंपस के पास इंडियन टायर नामक दुकान चलाता हूं. सोमवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह करीब छह बजे आया तो दुकान के पिछले हिस्से से एसबेस्टस काट कर टायर, मोबिल समेत करीब छह लाख के सामान की चोरी कर ली गयी थी़ थानाध्यक्ष प्रभारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दूसरी तरफ नेउरा में मोबाइल टावर का गेट तोड़कर करीब एक लाख के तार को सोमवार की रात चुरा लिया गया. ऑपरेटर उपेंद्र कुमार ने थाने में आवेदन मंगलवार को देकर सामान बरामदगी की गुहार लगायी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन