टेंपो से चार सौ लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर फरार
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 16 Apr 2025 10:19 PM
टेंपो से चार सौ लीटर देसी शराब जब्त, तस्कर फरार
साहेबगंज. थाना क्षेत्र के विशुनपुरपट्टी में शर्मा चौक से सेमरा जाने वाले मार्ग पर दारोगा पुनीत कुमार ने छापेमारी कर एक टेंपो से चार सौ लीटर देसी शराब बरामद किया़ साथ ही टेंपो चालक हुस्सेपुर पंचरुखिया निवासी विनोद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को देखते ही शराब तस्कर हुस्सेपुर नयाटोला निवासी राजन सहनी भाग निकला. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर टेंपो को जब्त कर लिया गया है. टेंपो चालक विनोद राय को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. राजन सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










