फ्लिपकार्ट डकैती कांड: विशुन को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी

Updated at : 04 Mar 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट डकैती कांड: विशुन को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में हुई डकैती और डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने वैशाली के शातिर अपराधी विशुन कुमार साह को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है.

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में फ्लिपकार्ट के गोदाम में हुई डकैती और डिलीवरी ब्वॉय प्रकाश मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने वैशाली के शातिर अपराधी विशुन कुमार साह को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. सदर थाना पुलिस ने उसे कांटी-मधौल फोरलेन से गिरफ्तार किया था. केस के आईओ सह सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने यह अर्जी दाखिल की है. पुलिस को विशुन की संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले हैं. बोकारो से गिरफ्तार संदीप झा ने पुलिस को विशुन का गलत नाम बताया था, क्योंकि वह सीधे इस गिरोह से नहीं जुड़ा था. पुलिस को डकैती के दौरान घटनास्थल के आसपास विशुन का टावर लोकेशन भी मिला है.

थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि विशुन की डकैती कांड में संलिप्तता पाई गई है, इसलिए उसे रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की गई है. इस कांड में फरार चल रहे मो. वसीम उर्फ खान समेत अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. डकैती कांड में शामिल तीनों गिरोहों से जुड़े अन्य शातिर अपराधियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है. पुलिस टीम उन पर भी शिकंजा कसेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन