मोतीपुर में खाना बनाने के दौरान लगी आग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Apr 2024 9:08 PM
मोतीपुर में खाना बनाने के दौरान लगी आग
मोतीपुर. मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी गांव में खाना बनाने के दौरान आग लगने से असर्फी राम के घर समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम असर्फी राम के घर पर खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का सिलेंडर अचानक लीक हो गया. देखते ही देखते रसोई गैस से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गयी. अंचलाधिकारी रुचि कुमारी ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मचारी को क्षति के आकलन के लिए भेजा गया है. आकलन रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










