आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले कर्मी व घर नहीं बनाने वाले 13 लाभुकों पर प्राथमिकी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 28 Mar 2025 9:38 PM

विज्ञापन

आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले कर्मी व घर नहीं बनाने वाले 13 लाभुकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन

बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी, कोल्हुआ तथा चक इब्राहिम पंचायत का मामला कोल्हुआ पंचायत की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड की बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी, कोल्हुआ तथा चकइब्राहिम पंचायत में आवास योजना से जुड़े कार्यों में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों तथा राशि का उठाव कर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इस कारण योजना से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है. बहिलवारा रूपनाथ दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए सत्र 2017-18 तथा 2019-20 में राशि का उठाव करने के बावजूद आवास निर्माण नहीं कराने पर आवास सहायक शेखर सुमन ने सरैया थाना में सरकारी राशि का गबन करने तथा धोखाधड़ी करने के मामले में 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. इसमें आवास सहायक ने बहिलवारा रूपनाथ निवासी समुंद्री देवी पति दसई महतो, नरेश महतो पिता जगेश्वर महतो, नगीना देवी पति अशोक महाराज, कामिनी देवी पति जगदीश महाराज, राकेश साह पिता रामनंदन साह, रीना देवी पति प्रमोद पासवान, रामेश्वर राय पिता दुलारचंद राय, सरिता मल्ली पति दिनेश मल्ली, बहिलवारा भुआल दक्षिणी निवासी रीना देवी पति दिनेश सिंह, चोचहां निवासी विनीता देवी पति चंदेश्वर महतो, बहिलवारा गंगोलिया निवासी रीता देवी पति रामचंद्र सहनी व योगेंद्र सहनी पिता सेवक सहनी तथा अजीजपुर निवासी ऊषा देवी पति जय महतो को सरकारी राशि के गबन करने, धोखाधड़ी तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. उधर, प्रखंड की कोल्हुआ पंचायत के उफरैल गांव निवासी सुनीता देवी पति शैलेन्द्र मांझी तथा मूर्ति देवी पति लखींद्र मांझी द्वारा आवास योजना की राशि का उठाव करने के बाद हुई जांच में अयोग्य साबित होने पर राशि की वापसी नहीं की गयी़ मामले में ग्रामीण आवास सहायक सुजीत कुमार ने दोनों को नामजद करते हुए सरकारी राशि के गबन, धोखाधड़ी तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर नामजद करते हुए आवेदन दिया है. पुलिस ने सुनीता देवी व मूर्ति देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है़ मालूम हो कि एक सप्ताह पहले बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह ने चक इब्राहिम पंचायत में वार्ड सदस्य के सहयोग से आवास सर्वे कर रहे पंचायत रोजगार सेवक द्वारा लाभुकों से अवैध उगाही करने के मामले में पंचायत रोजगार सेवक रामबहादुर राय, वार्ड-5 के सदस्य बृजनंदन राम तथा वार्ड-4 के सदस्य गुलाम वारिस पर लाभुकों से अवैध उगाही करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बीडीओ की सख्ती को देखते हुए आवास योजना में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों और लाभुकों में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन