फॉर्म भरने में मारपीट, महिला घायल<bha>;</bha> हंगामा

Author Chandan
Updated:
विज्ञापन
फॉर्म भरने में मारपीट, महिला घायल<bha>;</bha> हंगामा

फॉर्म भरने में मारपीट, महिला घायल; हंगामा

विज्ञापन

साइड लेने को लेकर विवाद, फिर बढ़ा मामला काजीमोहम्मदपुर पुलिस लॉ कॉलेज में पहुंची संवाददाता, मुजफ्फरपुर गन्नीपुर स्थित लॉ कॉलेज परिसर में बुधवार को फॉर्म भरने के दौरान साइड लेने के विवाद में छात्रों के दो गुट में भिड़ंत हो गयी. एक गुट स्थानीय होने के कारण बाहरी लड़के को बुलवाकर दूसरे गुट के लड़कों को पिटवा दिया. इस दौरान बचाने आयी महिला काे भी पीट दिया गया. वह जमीन पर गिरकर जख्मी हो गयी. उसका हाथ भी टूट गया. विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को सूचना दी. दरोगा रामईश्वर प्रसाद टीम के साथ पहुंचे. दोनों पक्षों को समझाया. इस बीच हमलावर छात्र कॉलेज परिसर से निकल गये. पुलिस ने जख्मी को थाने पर आकर लिखित शिकायत देने को कहा. लेकिन, देर शाम तक आवेदन थाने में नहीं दिया गया. इधर, छानबीन के दौरान लड़की के विवाद में मारपीट होने की बात सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक माहौल खराब करनेवाले लड़कों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandan

लेखक के बारे में

By Chandan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन