बिहार में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, हिरासत से भाग रहे स्मैक माफिया को लगी गोली
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Feb 2025 10:53 AM
मुठभेड़ में घायल अपराधी
Bihar Police: बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुआ. एक स्मैक माफिया पुलिस हिरासत से भागने के दौरान दारोगा की पिस्टल छीन कर गोली चला दी. जिसके बाद पुलिस ने जबाबी कार्रवाई की.
Bihar Police: बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुआ. एक स्मैक माफिया पुलिस हिरासत से भागने के दौरान दारोगा की पिस्टल छीन कर गोली चला दी. जवाब में पुलिस की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं. जिसमें स्मैक माफिया मनोज साह घायल हो गया. मुजफ्फरपुर में हुई इस गोलीबारी से हड़कंप मचा रहा. मनोज मिठानपुरा के सौदा गोदाम इलाके का निवासी है. शहर में कई जगहों पर उसने मकान बना रखा है.
गोली चलाया तो पुलिस की गाड़ी पर जा लगी
पुलिस ने बताया कि मनोज द्वारा चलाई गई गोली गाड़ी पार जा लगी. गाड़ी पर सवार थानेदार शरत कुमार और अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज साह के पांव में गोली लगी. देर रात मोतीझील में हुई मुठभेड़ में घायल मनोज को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है.
Also Read: बिहार में इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन, IMD ने बताया अगले दो दिनों के मौसम का हाल
मनोज का है बड़ा स्मैक डीलिंग का नेटवर्क
बता दें कि मंगलवार को दिन में ही पुलिस ने मनोज को हिरासत में लिया था. उससे पूछताछ के बाद पुलिस रात में छापेमारी करने निकली थी. दिन में भी कई स्मैक के ठिकानों पर पुलिस ने रेड मारी थी. मनोज को जैसे ही मौका मिला उसने दारोगा की पिस्टल छीन ली और भागने लगा. पुलिस ने रुकने की कहा तो उसने गाड़ी पर गोली चला दी. मुठभेड़ की सूचना पर अहले सुबह एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मिली जानकारी के अनुसार, मनोज साह का शहर में स्मैक डीलिंग का बड़ा नेटवर्क है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










