Bihar Weather: बिहार में इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Feb 2025 9:54 AM
Bihar Weather
Bihar Weather: बिहार में अगले 2 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. राज्य के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट नहीं हैं.
Bihar Weather: बिहार में अगले 2 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. राज्य के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट नहीं हैं. 8 फरवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्री तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर मौजूद है. नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी से पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. जिसके चलते अगले 2 दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
पटना में मौसम रहेगा सामान्य
पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा. सुबह से ही धूप खिलेगी. दिन में धूप खिली रहेगी. हवा की रफ्तार कम रहेगी. जिसके चलते कनकनी कम ही महसूस होगी. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क और आसमान साफ बना रहा. बक्सर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
Also Read: पप्पू यादव से मिलते ही फफक कर रोने लगे शकील अहमद खान, बेटे की मौत पर सांसद भी हुए भावुक
रोहतास रहा सबसे ठंडा जिला
मौसम विभाग की ओर से 10 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया गया है. वहीं, रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










