सर्वर डाउन होने से पर्ची कटना हुआ बंद, हंगामा

सर्वर डाउन होने से पर्ची कटना हुआ बंद, हंगामा
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्��ताल स्थिति मॉडल अस्पताल की हालत में सुधार नहीं हो रहा है. हर दिन मरीजों का हंगामा हो रहा है. सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ थी, सुबह नौ बजे ही पर्ची काउंटर पर मरीज पर्ची कटा रहे थे. इस दौरान चिकित्सक भी मरीजों का इलाज कर रहे थे. दिन के 12 बजे के करीब अचानक सर्वर डाउन हो गया. जिसके बाद पर्ची कटना बंद हो गया. इससे इलाज के लिए लाइन में लगे मरीजों में हड़कंप मच गया और वे हंगामा करने लगे. करीब एक घंटे तक लिंक फेल रहने से मरीज परेशान रहे. गर्मी से बेहाल मरीजों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि हर दिन मरीज पर्ची कटाने के लिये इंतजार ही करना पड़ता है. वह भी हर आधे घंटे में लिंक फेल होने के कारण बंद हो रहा है. पर्ची काउंटर पर इतनी भीड़ जमा हो गयी कि काउंटर बंद करना पडा जिससे ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हंगामा बढ़ता देख, काउंटर पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया. हालांकि, इस दौरान करीब एक घंटे तक पर्ची कटना पूरी तरह से बंद रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार दीपू
स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










