पेंट्रीकार के सामान से दरवाजा ब्लॉक, दूसरे कोच से सीट तक पहुंचे

Updated at : 27 Feb 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
पेंट्रीकार के सामान से दरवाजा ब्लॉक, दूसरे कोच से सीट तक पहुंचे

पेंट्रीकार के सामान से दरवाजा ब्लॉक, दूसरे कोच से सीट तक पहुंचे

विज्ञापन

-शहीद एक्सप्रेस में एसी कोच का है मामला

-सामान के कार्टन से गेट जाम, यात्री हुए परेशान

-शिकायत पर डीआरएम ने दिये जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर.

शहीद एक्सप्रेस में पेंट्रीकार स्टाफ की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा.एसी कोच के दरवाजे के पास पेंट्रीकार वालों ने अपने सामान रख दिये थे. इससे दरवाजा ब्लॉक हाेने से यात्री कोच में नहीं जा पा रहे थे. ट्रेन का स्टापेज भी ज्यादा समय तक नहीं होने से यात्री दूसरे कोच में चढ़ गये और फिर अपनी-अपनी सीटों तक पहुंचे. इसकी वजह से उन्हें काफी वक्त और दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसकी शिकायत उन्हाेंने रेल के आला अफसरों से की है.

बुधवार को एसी कोच के गेट को पानी की बोतल व कार्टन से जाम कर दिया गया था. जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस (14673) में दरवाजा जाम होने के कारण यात्रियों को कोच में चढ़ने में काफी मुश्किल हुई. सोनू राजपूत सहित कई यात्रियों ने रेल मंत्रालय से लेकर अधिकारियों को टैग कर शिकायत की. तस्वीर भी साझा की, जिसमें गेट पर एक दर्जन से अधिक कार्टन रख कर जाम किया गया था. अधिकारियों को बताया गया कि दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में एम-1 थ्री-इ में दरवाजा जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. कुछ लोगों को दूसरे कोच में चढ़ कर एम-1 तक पहुंचना पड़ा. यात्रियों ने जब इसको लेकर पेंट्रीकार स्टाफ पर नाराजगी जतायी तो स्टाफ यात्रियों से झगड़ने लगे. डीआरएम सोनपुर ने जांच के आदेश दिये हैं.

पेंट्रीकार स्टाफ कुछ दिन पहले गिरफ्तार

हाल ही में कुंभ मेला को लेकर लगभग ट्रेनों में भीड़ बेकाबू हो रही है. इसी बीच पानी के बोतल से कोच का गेट जाम करने पर जीआरपी मुजफ्फरपुर की टीम ने नयी दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक पेंट्रीकार स्टाफ को गिरफ्तार किया था. बीते सप्ताह हुई इस कार्रवाई के साथ जीआरपी ने 7 पेटी पानी भी जब्त किया. सप्तक्रांति एक्सप्रेस से भी गेट के पास से एक दर्जन से अधिक पानी की पेटी को आरपीएफ ने जब्त कर कॉमर्शियल विभाग को सूचित किया. जिसमें आगे की कार्रवाई की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन