केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त ने केवी झपहां का किया निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त ने केवी झपहां का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने केंद्रीय विद्यालय सी आर पी एफ झपहां का निरीक्षण किया़ इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में चल रही शैक्षिक व पाठ्यसहगामी क्रियाकलापों की स्थितियों से अवगत होना था. उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से बातचीत की. इसके अलावा शिक्षकों व कर्मचारियों से बात की. उन्होंने अध्यापकों से छात्र केन्द्रित शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्काउट्स व गाइड्स की कलर पार्टी ने उपायुक्त श्री अनुराग भटनागर का स्वागत किया गया. प्राचार्य मंजु देवी सिंह ने गमला और शाल प्रदान कर उपायुक्त को सम्मानित किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य ने बहुमल्य सुझाव देने के लिए उपायुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










