अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ की मौत
प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में वैशाली केसरिया मार्ग एस एच 74 मार्ग में रविवार की रात्रि बासूचक सेखौना गांव में एक अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं हुई मौत. मृतक की पहचान सेखौना गांव निवासी बिजली सिंह के पुत्र जलेश्वर सिंह (55) के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.मामले में एस आई हरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर घटनास्थल की छानबीन के क्रम में परिजनों ने बताया कि एक मृतक जलेश्वर सिंह अपने दरवाजे पर सड़क किनारे खड़े थे.तभी एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया.जिससे घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. साथ हीं एस आई तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर काफी खून बिखड़ा हुआ था.शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के उपरांत पोस्टमार्टम में एस के एम सी एच मुजफ्फरपुर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










