कथैया में पिस्टल के बल पर अपराधियों ने महिला से 20 हजार लूटे

कथैया थाना क्षेत्र के बरुराज-देवरिया मार्ग स्थित जसौली शाही चौक के समीप शनिवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक महिला से 20 हजार रुपये लूट लिया.
विरोध करने पर महिला व उसके भतीजा को रॉड से पीटा महिला अपने भतीजा के साथ बाइक से जा रही थी देवरिया प्रतिनिधि, मोतीपुर कथैया थाना क्षेत्र के बरुराज-देवरिया मार्ग स्थित जसौली शाही चौक के समीप शनिवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक महिला से 20 हजार रुपये लूट लिया. विरोध करने पर महिला और उसके भतीजा को रॉड से मारकर कर जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देकर अपराधी बरूराज की तरफ वापस लौट गये. पीड़ित पूनम देवी बरूराज थाना क्षेत्र के बनकट निवासी जितेन्द्र कुमार की पत्नी है. वह घर से अपने भतीजा के साथ बाइक से देवरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली. पीड़ित पूनम देवी और रंजन कुमार का इलाज सीएचसी में किया गया. पीड़िता पूनम देवी ने बताया कि वह अपने भतीजा रंजन कुमार के साथ बाइक से रामचन्द्रपुर (देवरिया) अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रही थी. जैसे ही जसौली शाही चौक से आगे बढ़ी कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और ओवरटेक कर आगे से घेर लिया. गोली मार देने की धमकी देकर बाइक रोकवा लिया. तभी एक अपराधी अपने हाथ में लिये पिस्टल को उसकी कनपटी पर सटा दिया और पर्स में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिया. शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए वापस बरूराज की ओर भाग गये. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




