सीएसपी लूट में जख्मी बदमाश का ऑपरेशन कर फंसी गोली निकाली

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Aug 2024 9:49 PM

विज्ञापन

सीएसपी से कैश लूट के मामले में अपने साथी की गोली से जख्मी हुए आकाश कुमार को पुलिस अभिरक्षा में पटना में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बदमाश की निशानदेही पर दो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी प्रतिनिधि, कुढ़नी सीएसपी से कैश लूट के मामले में अपने साथी की गोली से जख्मी हुए आकाश कुमार को पुलिस अभिरक्षा में पटना में भर्ती कराया गया है. घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को उसकी कमर के नीचे फंसी गोली को ऑपरेशन कर निकाल दिया गया़ अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है. वहीं आकाश की निशानदेही पर घटना के बाद फरार हुए उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी से इंकार किया है. जबकि फरार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने की बात सामने आयी है़ लूट की घटना को अंजाम देने में एक स्थानीय लाइनर की भूमिका होने की भी पुलिस को सूचना मिल रही है. जानकारी हो कि इन तीनों बदमाश हथियार के बल मोहनपुर मोहिनी के सीएसपी संचालक संतोष कुमार के जमीन हाट स्थित सीएसपी से डेढ़ लाख कैश लूटकर भागने लगे. इसी दौरान एक बदमाश ने एक ग्राहक पर गोली चला दी, जो ग्राहक को लगने के बजाय आकाश को लग गयी. इस कारण कैश वाला थैला सड़क पर गिर गया, जिससे कैश लूट से बच गया. वहीं इसके बाद आकाश के दो साथी भाग निकले. इधर, कुढ़नी प्रभारी रवि प्रकाश ने फरार दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से इंकार किया है. बताया जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन