श्री सीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ का समापन

श्री सीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ का समापन
बंदरा़ प्रतिमा विसर्जन के साथ घोसरामा ब्रह्मस्थान प्रांगण में नवयुवक नाट्य कला परिषद सह सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री सीताराम नाम अष्टयाम महायज्ञ का 55वां अधिवेशन शुक्रवार को खत्म हो गया. बुधवार को श्री सीताराम विवाहोत्सव मनाया गया. गुरुवार की रात मिथिला की गायिका वीणा मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा रामकलेवा, डोम-डोमिन की भावपूर्ण प्रस्तुति और मधुर भजनों से पूरा गांव भक्ति रस में सराबोर हो उठा. शुक्रवार को महिलाओं ने सरस्वती माता की मांग व खोइंछा भरकर उन्हें विदाई दी गयी. पंडित फुलकांत झा ने कलश विसर्जन कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष सह मतलुपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, डॉ संजीव कुमार, चंदन कुमार, रत्नेश ठाकुर, राजीव कुमार, आनंद अनुराग, दीपक कुमार, गौरव, गोलू, अमित, अंशु, तरुण सहित अन्य लोग जुटे रहे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




