ePaper

Muzaffarpur : बारात के लिए रास्ता निकालने के मुद्दे पर हुई झड़प

Updated at : 23 Apr 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : बारात के लिए रास्ता निकालने के मुद्दे पर हुई झड़प

Muzaffarpur : बारात के लिए रास्ता निकालने के मुद्दे पर हुई झड़प

विज्ञापन

मुशहरी़ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बारात आने के लिए रास्ता निकालने के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी़ मारपीट में एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया. झड़प के बाद दोनों पक्षों ने मुशहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गोपालपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव का है. मामले में सोमवार को रघुनाथपुर गांव निवासी राजेश कुमार ने उनके मक्के की लगी फसल को बर्बाद कर रास्ता निकालने और रोकने पर मारपीट गाली गलौज का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. गांव में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन