Muzaffarpur : छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष से नगदी व मोबाइल छीना

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष से नगदी व मोबाइल छीना

Muzaffarpur : छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष से नगदी व मोबाइल छीना

विज्ञापन

मीनापुर: छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पर गुरुवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने कट्टा व धारदार हथियार दिखाकर नगदी व मोबाइल छीन लिया. घटना रामपुर हरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर पुल के समीप एनएच-77 की है. अमरेंद्र गुरुवार की रात 10 बजे गायघाट से किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी बीच धर्मपुर पुल के समीप सशस्त्र बदमाशों ने घेर लिया. बदमाशो ने कट्टा तानकर कहा कि गाड़ी नहीं रोकोगे तो गोली चला देंगे. इसके बाद अमरेंद्र ने बाइक रोक दी. इसके बाद बदमाशों ने आगे से घेर लिया. चाकू व कट्टा सटाकर पांच हजार नगद व मोबाइल छीन लिया. बुलेट की चाबी निकाल कर दूर फेक दिया. इसके बाद तीनों बदमाश धमकी देते हुए उत्तर दिशा की ओर भाग गये. कुछ दूर आगे पेट्रोल पम्प पर रामपुर हरि पुलिस की गश्ती वैन मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को सारी बात बतायी. साथ ही प्राथमिकी के लिए पुलिस को आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन