ePaper

चिन्हित दलित बस्तियों में 19 व 22 को लगेगा शिविर

Updated at : 18 Apr 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
चिन्हित दलित बस्तियों में 19 व 22 को लगेगा शिविर

चिन्हित दलित बस्तियों में 19 व 22 को लगेगा शिविर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा योजना के तहत लगे शिविर के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की गयी़ बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह ने अध्यक्षता की़ मौके पर प्रखंड में 19 अप्रैल व 22 अप्रैल को पंचायत में चिह्नित दलित बस्ती में शिविर के दौरान किए जाने वाले 22 कार्यों की समीक्षा की गयी. बीडीओ सरैया ने बताया कि बिहार सरकार के आदेशानुसार डॉ अंबेडकर समग्र सेवा योजना के तहत पंचायत में चिन्हित दलित बस्तियों में 19 तथा 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक शिविर लगाया जाएगा.शिविर के मुख्य प्रभारी स्थानीय पंचायत सचिव और विकास मित्र को बनाया गया है.प्रखंड के 14 पंचायतों में 19 अप्रैल तथा 15 पंचायतों ने 22 अप्रैल को लगाए जाने वाले शिविर में महादलित परिवार के लोगों का 22 बिंदुओं पर सुविधा मुहैया करायी जाएगी. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार, एमओ राकेश रंजन, मनरेगा पीओ रघुनाथ प्रसाद ,प्रखंड श्रम पदाधिकारी शशांक शेखर,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ सहित सभी पंचायत सचिव,विकास मित्र,पंचायत कार्यपालक सहायक और अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन