ePaper

बेटा नहीं होने पर पत्नी व तीन बेटियों से हैवानियत

Updated at : 13 Aug 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
बेटा नहीं होने पर पत्नी व तीन बेटियों से हैवानियत

बेटा नहीं होने पर पत्नी व तीन बेटियों से हैवानियत

विज्ञापन

रॉड से पीटा व गर्म सलाखें से दागा

पिता ने नगर थाने में कराया केस

भागलपुर में महिला का मायका

नगर थाने की पुलिस कर रही जांच संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना हुई. बेटा नहीं हुआ तो ताने देते हुए नशेड़ी ने पत्नी और तीन बेटियों के साथ हैवानियत की.पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया. बचाने आयी 15 साल की बेटी के हाथ पर रॉड से वार किया. 10 साल की दूसरी बेटी की पीठ पर भी उसने उसी से वार किया. इतना ही नहीं डेढ़ साल की सबसे छोटी बेटी को जान से मारने की नीयत से गर्म सलाखों से उसका हाथ ही जला दिया. इस घटना की जानकारी जब पिता को हुई तो वे भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से मुजफ्फरपुर पहुंचे. उन्होंने नगर थाने में दामाद और उसके परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बेटी ने अपने पसंद के लड़के से की है शादी

पिता के मुताबिक बेटी की शादी 2007 में उसकी पसंद के लड़के से हुई है. उसकी तीन बेटियां ही हैं, बेटा नहीं हुआ. इसी बात पर ससुराल के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं. दामाद नशे का आदी है, दहेज में पांच लाख रुपये की मांग भी करता था. मांग पूरी नहीं होने पर कई बार बेटी की बेरहमी से पिटाई भी की थी. इसकी पंचायत भी की गयी थी. आठ जनवरी को भी नगर थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन थाने पर माफी मांगने के बाद वह आवेदन वापस ले लिये. वादी ने आरोप लगाया है कि बीते छह अगस्त को उसकी बेटी व तीनों नातिन के साथ उसके दामाद व परिवार के अन्य सदस्यों ने यह हैवानियत की है. नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि छानबीन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन