ePaper

BRABU में शुरू हुई अपार आईडी और क्रेडिट अपलोड प्रक्रिया, छात्रों को मिलेगा डिजिटल शैक्षिक रिकॉर्ड

Updated at : 08 Dec 2024 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
BRABU

BRABU

BRABU बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने छात्र-छात्राओं के लिए अपार (National Academic Depository) आईडी कार्ड तैयार करने और उनके क्रेडिट को अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

BRABU बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) ने छात्र-छात्राओं के लिए अपार (National Academic Depository) आईडी कार्ड तैयार करने और उनके क्रेडिट को अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुलपति प्रो. डीसी राय के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने नैड (NAAD) कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है, जो इस प्रक्रिया की देखरेख करेगी.

इस समिति में छह सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें डिप्टी कंट्रोलर टू डा. आनंद प्रकाश दूबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है. इसके साथ ही, डा. रेणु बाला (डिप्टी कंट्रोलर वन), डा. गौतम चंद्रा (पीजी इतिहास विभाग), डा. सौरभ राज (आरडीएस कालेज, मनोविज्ञान विभाग), डा. राजेश कुमार (आरडीएस कालेज, रसायन विभाग) और डा. इम्तियाज अनवर (पीजी इलेक्ट्रानिक्स विभाग) समिति के सदस्य होंगे. तकनीकी सहायता के लिए यूएमआईएस के रवि कुमार भी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे.

अपार आईडी कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया जारी

विश्वविद्यालय की ओर से यह भी बताया गया है कि कालेजों में छात्र-छात्राओं के लिए अपार आईडी कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी. इसके साथ ही, विद्यार्थियों के खाते में उनके अर्जित क्रेडिट को भी एबीसी (Academic Bank of Credit) के माध्यम से अपलोड किया जाएगा.

विश्वविद्यालय ने इस पहल को लेकर अधिसूचना जारी की

इस प्रक्रिया के जरिए छात्रों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों का डिजिटल रिकॉर्ड मिलेगा, जिससे उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा या नौकरी के अवसरों में मदद मिलेगी. विश्वविद्यालय ने इस पहल को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है, और इसे लागू करने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन