ePaper

BRABU: 10 कॉलेजों में एलएलबी और प्री-लॉ में दाखिला प्रक्रिया शुरू, पहली सूची जल्द होगी जारी

Updated at : 01 Jan 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
BRABU

BRABU

BRABU बिहार विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी और पांच वर्षीय प्री लॉ कोर्स में दाखिले को लेकर गुरुवार से प्रक्रिया शुरू हो रही है.

विज्ञापन

BRABU बिहार विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी और पांच वर्षीय प्री लॉ कोर्स में दाखिले को लेकर गुरुवार से प्रक्रिया शुरू हो रही है. पहली सूची में चयनित 852 अभ्यर्थी इन कोर्स में नामांकन लेंगे. 10 जनवरी तक सभी संबंधित कॉलेजों को अभ्यर्थियों का नामांकन लेते हुए 11 जनवरी को विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज देना है. इसके बाद रिक्त सीटों पर दूसरी सूची जारी की जा सकती है.

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि पहली सूची में आवंटित कॉलेज में नामांकन लेना अनिवार्य है. यदि अभ्यर्थी आवंटित कॉलेज में दाखिला नहीं लेते हैं तो आगे उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा. बता दें कि BRABU में इस वर्ष से लॉ कोर्स की पढ़ाई 10 कॉलेजों में हो रही है. ऐसे में एलएलबी में कुल 11 सौ से अधिक और प्री लॉ में सात सौ से अधिक सीटें हो गयी हैं. ऐसे में यदि पहली सूची में आवंटित शत प्रतिशत अभ्यर्थी भी दाखिला ले लेते हैं तो बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह जाएंगी. सत्र विलंब होने के कारण भी कई छात्र-छात्राओं ने दूसरे प्रदेश के संस्थानों में दाखिला ले लिया है. ऐसे में सूची में चयनित अभ्यर्थियों में से शत प्रतिशत का नामांकन मुश्किल है.

प्रवेश परीक्षा में विलंब, परिणाम जारी करने में लग गये दो महीने

बीआरएबीयू में लॉ और प्री लॉ में दाखिले के लिए पहली बार केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी थी. प्रवेश परीक्षा अक्टूबर में ली गयी. जबकि लॉ का सत्र मई-जून तक शुरू हो जाता है. तीन महीने विलंब से परीक्षा लेने के बाद विश्वविद्यालय को परिणाम जारी करने में करीब दो महीने समय लग गया.

सिलेबस पूरा करना होगा चुनौतीपूर्ण

विश्वविद्यालय की ओर से लॉ का सिलेबस पूरा कराना और इस सत्र की परीक्षाएं ससमय कराना चुनौतीपूर्ण हाेगा. छह महीने में सिलेबस पूरा नहीं होने और प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होने पर अगला सत्र विलंब होगा. साथ ही इसके दूसरे सेमेस्टर और सत्र की परीक्षाएं प्रभावित होंगी.

ये भी पढ़े: नए साल पर मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, जेसीबी की टक्कर से एक नाबालिक की मौत, दूसरा घायल

कॉलेजों ने जारी किया कक्षाओं का शेड्यूल

विलंब से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के कारण कॉलेजों ने नामांकन के ठीक दो दिन बाद से कक्षाओं का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है. कॉलेजों की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन