डिग्री व पेंडिंग की समस्याओं को देखेंगे दोनों डिप्टी कंट्रोलर
Updated at : 24 Nov 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

डिग्री व पेंडिंग की समस्याओं को देखेंगे दोनों डिप्टी कंट्रोलर
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
बीआरएबीयू में डिग्री व पेंडिंग की समस्याओं के निष्पादन में दोनों डिप्टी कंट्रोलर सहयोग करेंगे. परीक्षा विभाग की ओर से उन्हें कार्यों का जिम्मा दिया गया है. डिप्टी कंट्रोलर-1 डॉ रेणुबाला डिग्री संबंधी कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगी. वहीं डिप्टी कंट्रोलर डॉ आनंद प्रकाश दुबे पेंडिंग व रिजल्ट में गड़बड़ी से संबंधित मामलों को देखेंगे. दोनों डिप्टी कंट्रोलर के परीक्षा विभाग में बैठने की व्यवस्था की जा रही है. डिग्री वितरण की प्रक्रिया में भी बदलाव किया जायेगा. पूर्व में आवेदन के बाद डिग्रियों की प्रिंटिंग की जाती थी. इसके बाद एक साथ परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हस्ताक्षर कर यहां से डिग्रियों पर परीक्षा नियंत्रक का हस्ताक्षर कराया जाता था. इसके बाद डिस्पैच सेक्शन से डिग्री संबंधित कॉलेजों को भेजी जाती थी या छात्रों को दी जाती थी. प्रक्रिया बदलने के बाद डिग्री को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में नहीं लाया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डिग्री सेक्शन में जाकर स्वयं इसपर हस्ताक्षर करेंगे. विवि स्तर पर होने वाले इस बदलाव को लेकर शनिवार को चर्चा की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




