नदी से मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, अब होगी दूसरी एफआइआर

Updated at : 20 Jul 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
नदी से मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, अब होगी दूसरी एफआइआर

रघई बूढ़ी गंडक नदी से शुक्रवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है. उसकी पहचान सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के टेंगरारी टोले धपहर गांव के राजू सहनी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में युवक ने नदी में लगायी थी छलांग मीनापुर : रघई बूढ़ी गंडक नदी से शुक्रवार को मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गयी है. उसकी पहचान सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के टेंगरारी टोले धपहर गांव के राजू सहनी के रूप में हुई है. उसने पारिवारिक विवाद में अपनी जान दे दी है. पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इससे तंग होकर उसने हरशेर बूढी गंडक नदी में छलांग दी. हरशेर से शव बहते हुए रघई पहुंच गया. घर में विवाद होने की बात परिवार के लोगों ने भी कही है. सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नदी में कूद कर जान देने की पुष्टि हो गयी है. पहले चौकीदार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया था. अब शिनाख्त होने के बाद दूसरी एफआइआर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन