ePaper

Muzaffarpur : कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार दंपती जख्मी, पटना रेफर

Updated at : 26 Apr 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार दंपती जख्मी, पटना रेफर

Muzaffarpur : कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार दंपती जख्मी, पटना रेफर

विज्ञापन

करजा थाना क्षेत्र के मड़वन रिलायंस पंप के समीप हुई घटना मड़वन : करजा थाना क्षेत्र के मड़वन रिलायंस पंप के समीप कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार दंपती जख्मी हो गये़ घटना के समय शिक्षिका अपने पति के साथ विद्यालय जा रही थी़ मौके पर पहुंचे डायल 112 के पदाधिकारी राजेश कुमार व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को मुजफ्फरपुर भेजा गया, जहां एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया़ दोनों का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है़ जख्मी की पहचान प्राथमिक विद्यालय करजा अनंत की प्रभारी प्रधान शिक्षिका पुष्पा कुमारी व उनके पति राघवेंद्र कुमार के रूप में हुई़ जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर भगवानपुर स्थित अपने घर से प्रधान शिक्षिका अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय आ रही थी़ इसी क्रम में जैसे ही मड़वन रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप पहुंची कि सामने से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, जिसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और उसी कंटेनर की चपेट में आ गये़ इस दौरान दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये़ स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तत्काल करजा थाने के डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी को दी़ थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया गया है़ आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी़ स्थानीय लोगों ने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप तीखा मोड़ है़ बावजूद सड़क किनारे बड़ी संख्या में बालू लदा ट्रक खड़ा करने से अक्सर दुर्घटना हो रही है़ं शिकायत के बावजूद करजा पुलिस ध्यान नहीं दे रही है़ ——————————— साहेबगंज :: एसएच-74 पर बाइक ने इ-रिक्शा में मारी ठोकर, दो घायल साहेबगंज.मकड़ीटोला में शनिवार को एसएच 74 पर बाइक ने इ रिक्शा में ठोकर मार दी.इस कारण इ रिक्शा समेत बाइक भी चकनाचूर हो गया.इसमें बाइक चालक भलुही रसुल निवासी कुंदन सिंह (30) समेत इ रिक्शा चालक रामपुर सितुआही निवासी राहुल कुमार (22) गंभीर रुप से घायल हो गए.इलाज के लिए दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.इस मामले में प्राथमिकी के लिए देर शाम तक किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन