अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 1:38 AM
Muzaffarpur :अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के मझौली-कटरा मार्ग के तमोलिया गांव के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने शव को पुलिया के गड्ढे से निकाला तथा थाना लेकर पहुंची. मृतक की पहचान उनसर पंचायत के बोरबारा गांव निवासी रामप्रीत सहनी के 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश सहनी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. बताया गया है कि युवक अपने घर से बाइक लेकर बोचहां किसी काम से गया था. रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी, जिससे बाइक सहित युवक सड़क किनारे पुलिया के गड्ढे में बिछाये पत्थर पर जा कर गिरा, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर परिजनों में चीत्कार मचा है. इधर, समाजसेवी सह पंचायत समिति सदस्य पति प्रशांत कुमार ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों के लिए सरकारी सहायता की मांग की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आवेदन मिलते ही एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










