ePaper

Weather Forecast : कनकनी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, बारिश के बढ़ सकती है ठंड, जानिए बिहार में अगले 48 घंटे में क्या रहेगा मौसम का मिजाज..

Updated at : 13 Dec 2020 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : कनकनी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, बारिश के बढ़ सकती है ठंड, जानिए बिहार में अगले 48 घंटे में क्या रहेगा मौसम का मिजाज..

Bihar Weather Forecast Latest Update : उत्तर बिहार में सोमवार से मौसम के साफ रहने का संकेत मिल रहे है. आसमान में बादल छंटने के बाद गर्माहट वाली धूप निकल सकती है. इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि सुबह और शाम में घना से मध्यम कोहरा छाया रहेगा.

विज्ञापन

Weather Alert : उत्तर बिहार में सोमवार से मौसम के साफ रहने का संकेत मिल रहे है. आसमान में बादल छंटने के बाद गर्माहट वाली धूप निकल सकती है. इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि सुबह और शाम में घना से मध्यम कोहरा छाया रहेगा.

शाम में कनकनी वाली ठंड से ठिठुरन होगी. दोपहर में धूप भी निकलेगी. लेकिन, गर्माहट नहीं होने की वजह से इसका असर नहीं होगा. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है. रविवार तक आसमान में बादल के छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई. अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई.

अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 अधिक रहा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर महज 10.9 डिग्री का रह गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दो तीन दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना व्यक्त किया है. मौसम वैज्ञानिक डाॅ. गुलाब सिंह ने बताया कि सोमवार से आसमान के साफ रहने की संभावना है. इससे आसमान में धूप खिला रहेगा

Also Read: Bihar News : अब्दुल बारी सिद्दकी को मनाने में जुटी लालू यादव की पार्टी RJD, वायरल ऑडियो वाले जिलाध्यक्ष को हटाया

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन