ePaper

हेडमास्टर ने काटी शिक्षिका की हाजिरी, मुजफ्फरपुर में नाराज पति ने स्कूल में की मारपीट

Updated at : 16 Feb 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Teacher

Bihar Teacher (सांकेतिक)

Bihar Teacher News: मुजफ्फरपुर के एक स्कूल में शिक्षिका की हाजिरी काटना हेडमास्टर को भारी पड़ गया. नाराज शिक्षिका के पति ने स्कूल पहुंचकर हेडमास्टर से गाली-गलौज और मारपीट कर दी. घटना का वीडियो वायरल हो गया है. हेडमास्टर ने मामला दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय तारा जीवर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रभारी हेडमास्टर सुरेंद्र राय को स्कूल की शिक्षिका अस्मिता आनंद की गैरहाजिरी काटना भारी पड़ गया. शिक्षिका के पति को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वह गुस्से से आगबबूला होकर स्कूल पहुंचा और वहां हेडमास्टर से गाली-गलौज और मारपीट कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका अस्मिता आनंद कई दिनों से स्कूल नहीं आ रही थीं. इस कारण प्रभारी हेडमास्टर सुरेंद्र राय ने नियमानुसार उनकी हाजिरी काट दी. जब यह बात शिक्षिका को पता चली, तो उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी. यह सुनते ही शिक्षिका का पति बाइक से स्कूल पहुंचा और वहां जमकर हंगामा किया.

अन्य शिक्षकों ने बताया कि स्कूल परिसर में घुसते ही उसने हेडमास्टर से गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर हाथापाई पर उतर आया. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन इस दौरान हुए मारपीट और हंगामे का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

हेडमास्टर ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस घटना के बाद पीड़ित हेडमास्टर सुरेंद्र राय ने शिक्षिका के पति के खिलाफ रामपुर हरि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि शिक्षिका बिना ड्यूटी किए वेतन और हाजिरी चाहती थीं, जिसे लेकर उनके पति ने आकर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की.

ये भी पढ़े: ज्यादा सीटें आई तो भी नीतीश कुमार ही होंगे CM, BJP की बैठक में बड़ा फैसला

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस पूरे मामले को लेकर जब रामपुर हरि थाना अध्यक्ष सुजीत मिश्रा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि हेडमास्टर सुरेंद्र राय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन