बिहार एसटीएफ ने गुजरात से तीन कुख्यातों को किया गिरफ्तार

Published by : CHANDAN Updated At : 09 Aug 2025 7:42 PM

विज्ञापन

बिहार एसटीएफ ने गुजरात से तीन कुख्यातों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

दीपक सूरत व गांधीनगर में छिपे थे तीन इनामी अपराधी दो बदमाशों पर 25 व एक पर 10 हजार का इनाम 10 हजार कैश व तीन मोबाइल फोन हुआ बरामद संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार एसटीएफ की टीम ने गुजरात के सूरत व गांधीनगर में छापेमारी कर तीन वांटेड इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान तुरकी थाना के चरकोरिया निवासी अभिषेक, मीनापुर के पानापुर ओपी के कन्हमा छीतर पट्टी निवासी चंदन सहनी उर्फ चंदन व पानापुर करियात थाना के शेरुकाही निवासी मो साजिद के रूप में हुई. एसटीएफ ने इनके पास से 10 हजार कैश व तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया. अभिषेक के खिलाफ कुढ़नी व तुर्की थाना में हत्या, लूट, डकैती समेत पांच कांड दर्ज है. चंदन के खिलाफ मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में डकैती, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के आठ कांड दर्ज हैं. वहीं, साजिद के खिलाफ पानापुर करियात थाने में दो केस दर्ज हैं. वह बीते महीने थाने से फरार हो गया था. पूछताछ करने के बाद एसटीएफ की टीम ने जिला पुलिस के हवाले कर दिया. साजिद को लेकर जब पानापुर करियात थाने की पुलिस शनिवार को कोर्ट पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही कोर्ट से अग्रिम जमानत लिए हुए था. सिर्फ बेल बांड नहीं भरा था. थानेदार साहुल कुमार ने बताया कि कोर्ट से उसको छोड़ दिया गया. एसटीएफ ने बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अभिषेक को गुजरात के सूरत के सचिन जीआइडीसी थाना के माधव रेजीडेंसी पाली ग्राम से गिरफ्तार किया है. चंदन सहनी को सूरत के ही डुमस थाना के तीन बत्ती चौक से पकड़ा गया व साजिद को गांधीनगर के कलोल थाना के छत्राल टीओपी क्षेत्र स्थित सत्कार होटल से दबोचा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन