Muzaffarpur : तुर्की में बेहोशी की हालत में मिला बेलसर का युवक

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 20 Jun 2025 9:57 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : तुर्की में बेहोशी की हालत में मिला बेलसर का युवक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन मनरिया रोड में शुक्रवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला. मौके पर पहुंचे मुखिया सुमंगल सहनी व वार्ड पप्पू निषाद ने घटना की सूचना तुर्की थाना पुलिस को दी. पुलिस ने जनप्रतिनिधियों की मदद से युवक को पीएचसी में भर्ती कराया. होश आने पर उसने अपना नाम विजय राम और वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मदरना गांव निवासी बताया़ उसने बताया कि वह भटक कर यहां आ गया था. साथ ही दो दिनों से भूखे रहने से बेहोश होने की बात बतायी. पुलिस की सूचना पर युवक के घरवाले उसे ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन