खाद दुकान में घुस कर मारपीट में चार घायल एसकेएमसीएच में चल रहा इलाज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 8:47 PM
कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशनपुर मधुबन गांव में गुरुवार की देर शाम एक खाद दुकान में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है.
मुजफ्फरपुर. कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशनपुर मधुबन गांव में गुरुवार की देर शाम एक खाद दुकान में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है. इसमें आरोपी द्वारा पति-पत्नी बेटा व बेटी समेत चार लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन लोगों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. पीड़ित दुकानदार देवेंद्र शाह ने बताया कि मारपीट के दौरान दुकान में रखे गले में रखे 45 हजार रुपये भी लूटने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने एसकेएमसीएच थाने ने अपना बयान दर्ज कराया है. इधर मेडिकल थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि मारपीट का बयान दर्ज किया गया है. जांच की जायेगी, बयान की कॉपी संबंधित थाने भेज दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










