औराई में 60 बीएलओ के मानदेय व वेतन भुगतान पर रोक

Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 15 Jul 2025 8:50 PM

विज्ञापन

Ban on payment of honorarium and salary

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन के कार्य में लगातार लापरवाही का मामला सामने आने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. प्रतिदिन सभी विधानसभा के बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा इसकी समीक्षा कर कार्रवाई की जा रही है. औराई में बीएलओ की लापरवाही सामने आने के बाद औराई बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 60 से अधिक बीएलओ का मानदेय और वेतन भुगतान बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है. अगर संतोषजनक जवाब नहीं पाया गया तो अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी है. इसके अतिरिक्त सत्यापन कार्य के तहत गणना प्रपत्र वितरण और अपलोड करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है. अगर इसके बाद भी निष्पादन में लापरवाही बरती जायेगी प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गयी है. बताया गया कि औराई विधानसभा क्षेत्र मतदाता सत्यापन का कार्य बहुत धीमा था. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने पिछले दिनों इसकी समीक्षा की. उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके आलोक में औराई बीडीओ ने कार्रवाई की है. सभी बीएलओ को अंतिम रूप से भी चेतावनी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन