सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम तैयार, भव्य श्रृंगार, जगमगाती सजावट, कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम और सजा बाजार

Updated:
1 / 5
सावन की दूसरी सोमवारी के लिए बाबा गरीबनाथ धाम पूरी तरह से तैयार है. मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया है. कांवरियों के लिए विशेष इंतज़ाम और पूजा सामग्री की दुकानें सजी हैं.
फुल स्क्रीन में देखें

सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम तैयार

सावन की दूसरी सोमवारी के लिए बाबा गरीबनाथ धाम पूरी तरह से तैयार है. मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया है. कांवरियों के लिए विशेष इंतज़ाम और पूजा सामग्री की दुकानें सजी हैं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 5
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाबा गरीबनाथ मंदिर, मनमोहक दिखा नजारा
फुल स्क्रीन में देखें

जगमगाया बाबा गरीबनाथ मंदिर

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाबा गरीबनाथ मंदिर, मनमोहक दिखा नजारा

उत्तर बिहार के देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर सावन माह में आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठा है. मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी लाइटों की चमक श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. शाम होते ही पूरा परिसर भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आता है. मनमोहक दृश्य को देखने और बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं.

3 / 5
कांवड़ियों के स्वागत को सजी पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें
फुल स्क्रीन में देखें

कांवड़ियों के स्वागत को सजी पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शहर के मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर पूजा सामग्री व प्रसाद की दुकानें सज गई हैं. दुकानों पर बेलपत्र, फूल-माला, धतूरा, दूध, गंगाजल, अगरबत्ती, दीपक और विभिन्न प्रकार के प्रसाद की बिक्री शुरू हो गई है।. कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में सामग्री का भंडारण किया है।.बाजार में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है.

4 / 5
कांवरियों के लिए लगाए गए टेंट
फुल स्क्रीन में देखें

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर तैयारियां तेज

कांवरियों के लिए लगाए गए टेंट

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर प्रशासन और स्थानीय समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शिवभक्त कांवरियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर टेंट लगाए जा रहे हैं, जहां उनके ठहरने, विश्राम और पेयजल की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं.

5 / 5
बाबा गरीबनाथ का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन
फुल स्क्रीन में देखें

बाबा गरीबनाथ का भव्य श्रृंगार

बाबा गरीबनाथ का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

सावन माह के अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में भगवान शिव का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया. फूलों, बेलपत्र और रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित बाबा का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना रहा. सुबह से ही मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. बाबा के मनोहारी श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन