विधायक की पहल पर सहवाजपुर में बिजली संकट दूर, 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर हुआ स्थापित
200 केवी का नया ट्रांसफार्मर हुआ स्थापित
मुजफ्फरपुर के सहवाजपुर में ट्रांसफार्मर जलने से आई बिजली की समस्या का समाधान 24 घंटे में हो गया है। स्थानीय विधायक बेबी कुमारी की विशेष पहल पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
Transformer Replaced: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के अहियापुर थाना अंतर्गत सहवाजपुर पंचायत के वार्ड-01 (वीनू नगर रोड) में ट्रांसफार्मर जलने की समस्या का त्वरित समाधान कर लिया गया है. स्थानीय विधायक श्रीमती बेबी कुमारी की विशेष पहल पर महज 24 घंटे के भीतर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है.
विधायक के निर्देश पर बिजली विभाग ने की त्वरित कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, कल दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और बिजली संकट जैसी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. इस गंभीर समस्या की सूचना मिलते ही अहियापुर मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह ने तुरंत इसकी जानकारी विधायक बेबी कुमारी को दी. विधायक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया, जिसके बाद विभागीय टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया.
ग्रामीणों ने विधायक और मंडल अध्यक्ष के प्रति जताया आभार
बिजली बहाल होने से स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है. इस मौके पर नवीन श्रीवास्तव, रवि रंजन कुमार, चंदन ओझा, विशाल कुमार और सुनील कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक बेबी कुमारी और मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की तत्परता से उन्हें इस बड़ी समस्या से जल्द राहत मिल गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










