टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम, 25 मरीजों को बांटी गई पोषण सामग्री

Updated:
विज्ञापन

tb | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 25 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार से युक्त फूड बास्केट वितरित किए गए. इस पहल का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना और उन्हें बीमारी से लड़ने के लिए संबल प्रदान करना है.

विज्ञापन

Tb Mukt Bharat: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड सभागार में गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अभियान को गति देते हुए विभिन्न गांवों से आए 25 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार से युक्त फूड बास्केट वितरित किए गए. इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना और उन्हें इस बीमारी से लड़ने के लिए संबल प्रदान करना है.

पोषण सहायता और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ किशन चन्द्रायण ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को जरूरी पोषण सहायता उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही समुदाय की सहभागिता को बढ़ाना, टीबी मुक्त पंचायत और अंततः टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को पूरी तरह साकार करने के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना बेहद आवश्यक है.एसटीएलएस सुमन कुमार ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को टीबी बीमारी के प्रमुख लक्षणों, समय पर सही जांच कराने, उचित उपचार और नियमित रूप से दवा का सेवन करने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं केएचपीटी के जिला हेड कुमार दिनकर चतुर्वेदी ने अधिक से अधिक लोगों से आगे आकर निक्षय मित्र बनने की अपील की, ताकि मरीजों को गोद लेकर उनकी सहायता की जा सके.

स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही. इस मौके पर पीएचसी के डॉ. पीयूष राज, एसटीएस प्रिया कुमारी, संतोष कुमार, राजेश कुमार झा, बीआरसी के कर्मी, बीएचएम, बीसीएम तथा एएनएम विभा कुमारी व नीलू कुमारी सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने टीबी के खात्मा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
मनोज कुमार मिश्र

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार मिश्र

मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन