बकरी ने चरी फसल तो सीने में घोंप दिया चाकू, मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या

Updated:
विज्ञापन

बकरी ने चरी फसल तो सीने में घोंप दिया चाकू, मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में बकरी द्वारा फसल चरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

कांटी हत्या कांड: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में बकरी द्वारा फसल चरने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. लसकरीपुर पंचायत अंतर्गत छपरा धर्मपुर यदु गांव में रविवार की देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान छपरा निवासी हरेंद्र साह के 40 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

खेत की डरेर पर बकरी जाने से भड़का विवाद

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार की शाम संतोष कुमार की बकरी पड़ोसी के खेत की डरेर पर चली गयी थी. खेत मालिक का आरोप था कि बकरी उसकी फसल चर गयी है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और गंभीर मारपीट में तब्दील हो गयी.

कलेजे में उतारा चाकू, तड़पकर गिरा युवक

विवाद के दौरान आरोपी युवक गुस्से में आपा खो बैठा. उसने संतोष के साथ पहले हाथापाई की और फिर सीधे उसके कलेजे (सीने) में चाकू घोंप दिया. सीने में गहरा घाव लगते ही संतोष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा.

  • अस्पताल ले जाते ही मौत: चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण और परिजन जख्मी संतोष को तुरंत एसकेएमसीएच ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
  • पुलिस की तफ्तीश: अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौरसिया ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की.
  • आरोपी फरार: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शुभम कुमार उर्फ सन्नी कुमार (पिता- अरुण साह) परिवार समेत मौके से फरार हो गया.

पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि बकरी चराने के विवाद में ही यह वारदात हुई है. नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के सिटी SP को अमेरिका में मिलेगा ‘द एशियन हीरो अवार्ड’, प्री-बोर्ड में फेल से IPS तक का सफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन