जंक्शन पर सुबह के समय प्रिंटर व सर्वर की समस्या से एटीवीएम ठप

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर सुबह के समय प्रिंटर व सर्वर की समस्या से एटीवीएम ठप

ATVM stopped working due to server problem

विज्ञापन

सोमवार के दिन था भीड़, करीब डेढ़ घंटे तक टिकट लेने में बनी रही परेशानी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जंक्शन पर सोमवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) सेवा लगभग डेढ़ घंटे तक ठप रही. लंबी दूरी की ट्रेनों के कारण सुबह से ही जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी, ऐसे में एटीवीएम का काम न करना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया. जानकारी के अनुसार, कई एटीवीएम मशीनों में प्रिंटर खराब होने की समस्या आ रही थी, जबकि कुछ पर नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने का संदेश स्क्रीन पर चल रहा था. वहीं, कुछ मशीनें तो स्टार्ट भी नहीं हो पा रही थीं. इस तकनीकी खराबी के कारण टिकट के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी, और उन्हें काफी भाग-दौड़ करनी पड़ी. सुबह के व्यस्त समय में एटीवीएम के ठप पड़ने से यात्रियों को मैन्युअल टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में लगना पड़ा, जिससे यात्रा शुरू करने में अनावश्यक देरी हुई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दल ने समस्या को दूर करने का प्रयास किया और सेवा बहाल हो सकी. बता दें कि जंक्शन पर यूटीएस भवन में 4 व पूछताछ केंद्र के पास दो एटीवीएम लगी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन