डोडा और अफीम कारोबार के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस पर हमला,कई पुलिसकर्मी जखमी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Sep 2021 8:50 PM
बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा पहुंची हरियाणा पुलिस पर कारोबारियों ने हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे है.
बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा पहुंची हरियाणा पुलिस पर कारोबारियों ने हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे है. घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि हरियाणा के अंबाला में गिरफ्तार एक ट्रक चालक की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस कोटवा के एक डोडा और अफीम कारोबार के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोटवा पहुंची थी.
पेट्रोल पंप परिसर में घुसकर जान बचाई
हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली. लेकिन कारोबारी को ले जाने के दौरान कोटवा ओवरब्रिज के नजदीक घेरकर कोरोबारियों और उनकी टीम ने एकाएक हरियाणा पुलिस पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया तथा कई पुलिसकर्मियों को जख्मी कर दिया. साथ ही पुलिसकर्मियों की गाड़ी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. उक्त घटना से घबराए हरियाणा पुलिसकर्मियों ने कोटवा स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में घुसकर अपनी जान बचाई.
सदर डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता ने आज बताया कि हरियाणा पुलिस कोटवा सादे लिवास में पहुंची थी. वर्दी में नहीं होने के कारण संदेह होने पर कारोबारी सहित वहां के स्थानीय लोग हरियाणा पुलिस पर हमला कर दिया तथा उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया. उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी थी. मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










