एएसपी पूर्वी करेंगे चौकीदार से मारपीट मामले की जांच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Dec 2024 9:57 PM
एएसपी पूर्वी करेंगे चौकीदार से मारपीट मामले की जांच
चौकीदार ने एसएसपी से लगायी जान-माल की रक्षा की गुहार शराब तस्करों ने चौकीदार से की थी मारपीट प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के शरफुद्दीनपुर में हुए चौकीदार से मारपीट मामले की जांच एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर करेंगे. इसका आदेश मंगलवार को एसएसपी राकेश कुमार ने चौकीदार की शिकायत करने के बाद दिया. एसएसपी में एएसपी से दो दिनों में दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद रिपोर्ट देने को कहा है. मंगलवार को बोचहां थाना के चौकीदार जगदेव राय अपने ही थाना में एफआइआर नहीं होने की शिकायत एसएसपी से की और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी, जिसके बाद एसएसपी ने एएसपी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है. बता दें कि बीते 26 नवंबर को चौकीदार जगदेव राय अपने क्षेत्र में लोक अदालत का नोटिस बांटने जा रहे थे. इसी दौरान शराब तस्कर ने उसकी गाड़ी में धक्का मार दिया और चौकीदार के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी. साथ ही नोटिस को भी फाड़ कर फेंक दिया. इसके बाद चौकीदार ने थाना में लिखित शिकायत की थी. लेकिन 20 दिन बाद भी मामले में एफआइआर दर्ज नहीं हो सकी है, जिसके बाद चौकीदार ने मामले की लिखित एसएसपी राकेश कुमार से की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










