Bihar : अश्विनी वैष्णव ने बेतिया में आरओबी का किया लोकार्पण, मुजफ्फरपुर में स्टेशन के पुनर्विकास कामों का लिया जायजा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Feb 2025 9:51 PM
Bihar : बिहार दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां रेलवे के चल रहे विकास के कामों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के सभी बड़े स्टेशनों का कायाकल्प होगा और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी.
Bihar : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा के दौरान बेतिया और मुजफ्फरपुर पहुंचे. बेतिया में उन्होंने नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज (ROB) का लोकार्पण किया. साथ ही बेतिया के रास्ते गोरखपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग पर लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पूरे देश में कई और वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे बेतिया स्टेशन के 3डी मॉडल को भी देखा.
सरकार का काम बताया
रेल मंत्री ने समारोह के बाद बेतिया स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा क 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन इस साल के बजट में बिहार को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है जो पिछली सरकार की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक है. इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे के समग्र विकास के लिए 95,566 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है जिससे अगले पांच वर्षों में बिहार में रेलवे नेटवर्क का आमूलचूल परिवर्तन होने वाला है। बिहार में चल रही योजना के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.
बिहार में शत-प्रतिशत हो चुका है विद्युतीकरण
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में 2009 से 2014 के मध्य जहां औसतन प्रतिवर्ष 64 किलोमीटर नई लाइन का निर्माण होता था, वहीं 2014 से 2025 के मध्य प्रतिवर्ष औसतन 167 किलोमीटर नई लाइन का निर्माण हुआ है, जो लगभग 2.6 गुना ज्यादा है. बिहार में 2014 से अब तक 1,832 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण किया जा चुका है जो मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है. इसके साथ ही बिहार में 2014 से 3,020 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है. इसी का परिणाम है कि आज बिहार में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत चम्पारण के आसपास के प्रमुख स्टेशनों जैसे बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल सहित बिहार में कुल 98 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मुजफ्फरपुर में क्या बोले रेल मंत्री
बेतिया में आरओबी का उद्घाटन करने के बाद रेल मंत्री स्पेशल ट्रेन द्वारा मुजफ्फरपुर पहुंचे. यहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे मुजफ्फरपुर जंक्शन के 3डी मॉडल का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए खुशी की बात है कि 442 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर जंक्शन का वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं और इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि लंबी दूरी के लिए 100 अमृत भारत ट्रेनें तथा कम दूरी के लिए 50 नमो भारत ट्रेनें बनाने की योजना है.
इसे भी पढ़ें: 1700 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा फोरलेन रिंग रोड, पटना जाना हो जायेगा बेहद आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










