ePaper

Ring Road: 1700 करोड़ की लागत से इस जिले में बनेगा फोरलेन रिंग रोड, पटना जाना हो जायेगा बेहद आसान

Updated at : 09 Feb 2025 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Ring Road

मुजफ्फरपुर रिंग रोड (प्रतीकात्मक)

Ring Road in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी हिस्से में मधौल से बखरी तक बनने वाली फोरलेन रिंग रोड को मंजूरी मिल गई है. 1700 करोड़ की लागत से बनाने जा रहे इस रिंग रोड से आसपास के चार जिलों में जाना आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Ring Road in Muzaffarpur: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर जिले को कई सौगातें दी. इसमें सबसे प्रमुख और वर्षों से प्रस्तावित मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग मधौल से बखरी तक 17.5 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण शामिल है. अब इस फोरलेन रिंग रोड पर मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि इसके निर्माण पर करीब 1700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. विभाग की ओर से इसका खाका तैयार किया जाएगा.

जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से भी इसकी स्वीकृति मिल चुकी है. बहुत जल्द इस फोरलेन रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा. डीएम ने कहा कि यह फोरलेन रिंग रोड मधौल होते हुए दिघरा तिरहुत नहर को पार करते हुए बखरी में जाकर NH-27 दरभंगा वाले फोरलेन में मिल जाएगी. इस रूट में तिरहुत नहर पड़ रहा है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस काम में नहर प्रभावित ना हो, इसे देखते हुए इसके ऊपर से सड़क का निर्माण किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर एलिवेटेड रोड भी बनाया जाएगा.

कई जिलों के लोगों को पटना जाना हो जायेगा आसान

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि इस मुजफ्फरपुर फोरलेन रिंग रोड के बनने से पटना-हाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को दरभंगा अथवा सीतामढ़ी या मझौली-चोरौत फोरलेन पर जाने के लिए शहर आने की जरूरत नहीं होगी. उस ओर से आने वाले वाहन भी बिना शहर आए पटना-हाजीपुर की ओर जा सकेंगे. इससे जिले के टाउन में ट्रैफिक पर लोड कम हो जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मधौल से रामदयालु तक बनेगी फोरलेन सड़क

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने आगे बताया कि एनएचएआई के द्वारा हाजीपुरमुजफ्फरपुर रूट में मधौल तक काम पूरा किया जा चुका है. यहां तक सड़क फोरलेन है, लेकिन इसके बाद रामदयालु तक टू लेन है, जो जाम का कारण बन रही है. इस रूट में रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के पास पर्याप्त भूमि है. जिलाधिकारी के मुताबिक इसे भी फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिल गई है. इसके अलावा चांदनी चौक से रामदयालु तक पुल समेत छह लेन की सड़क बनाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  पटना सिटी में बनेगी अटल पथ जैसी सड़क, 1 अप्रैल से JP गंगा पथ पर दीघा से दौड़ेगी गाडियां

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन