Muzaffarpur: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत, सादतपुर में जुटे हजारों JDU कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते जदयू जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार | Prabhat Khabar Network

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का मुज़फ़्फ़रपुर में ज़ोरदार स्वागत किया गया. सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री का स्थानीय जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया.

विज्ञापन

Bihar Health Minister: सीतामढ़ी में युवा क्रांतिकारी अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का मुजफ्फरपुर में भव्य स्वागत किया गया. जिला जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार के नेतृत्व में सुधा डेयरी स्थित सादतपुर मोड़ पर बड़ी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता जुटे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अनुपम कुमार ने मिथिला पाग पहनाकर किया स्वागत

जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को बाबा गरीबनाथ की प्रतीक चिन्ह, मिथिला पाग एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे भी लगाये.

स्वागत समारोह में कई विधायक और नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में गायघाट विधायक कोमल सिंह, मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा, चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, हरिओम कुशवाहा, विनोद गुप्ता, चंदन पांडे, कुंदन शांडिल्य, प्रो. शब्बीर अहमद, अमरनाथ चंद्रवंशी, सचिंद्र कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, अविचल कुमार, रघुवीर पटेल, रामेश्वर राम, गौरव नन्हे, मो. शमीम, श्याम सुंदर पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे.

इसके अलावा राम जतन पटेल, अनिल राम, सुधा चौधरी, पिंकी शाही, इरफान दिलकश, गजनफर हुसैन, कुमारेश्वर, राजना पटेल, उत्तम पाण्डेय, अजीत निराला, मुरारी मिश्रा, अखिलेश यादव, राजीव रंजन, रंजन निषाद, अरुण कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अशोक झा, अभिषेक ठाकुर, अजय चौधरी, ध्रुव प्रसाद साह, सौरभ सुमन, मो. जबीर, नूतन चौधरी और ओम प्रकाश तिवारी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: लापता लैपटॉप कारोबारी और पत्नी की हत्या का खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार; शव बरामद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन