अनंत-राधिका वेडिंग : आशीर्वाद कार्यक्रम में बिहारी व्यंजन बनायेंगी ममता व पूजा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 1:14 AM
अनंत-राधिका वेडिंग : आशीर्वाद कार्यक्रम में बिहारी व्यंजन बनायेंगी ममता व पूजा
-मोतीझील की रहने वाली हैं दोनों मां-बेटी -दिल्ली में रेस्टोरेंट का करती हैं संचालन मुजफ्फरपुर. मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत की शादी 12 जुलाई को होगी. 13 जुलाई को मुंबई के जियो सेंटर में होने वाले आशीर्वाद कार्यक्रम में शहर की ममता साहू और उनकी बेटी पूजा मेहमानों को बिहारी व्यंजन का लुत्फ देंगी. बिहारी व्यंजनों की सूची में कई आइटम हैं, जिसे दोनों खुद बनायेंगी. इनके बनाए व्यंजन मेहमानों को परोसे जायेंगे. नीता अंबानी ने दिल्ली में दोनों के बनाये हुए व्यंजनों का खुद स्वाद लिया था. इसके बाद इन्हें आशीर्वाद कार्यक्रम में बिहारी व्यंजन बनाने का काम सौंपा. पाक कला में निपुण ममता साहू शहर के रईस युगल किशोर प्रसाद साहू की पत्नी हैं. इन्होंने वर्ष 2011 में दिल्ली में पॉट बेली नाम से एक रेस्टोरेंट शुरू किया था, जिसमें वे खुद शेफ भी हैं. बाद में इनकी पुत्री पूजा साहू इसमें साथ देने लगीं. पाक कला में रुचि होने के कारण दोनों ने दिल्ली में बिहारी व्यंजनों से अलग पहचान बनायी. ममता ने बताया कि पति युगल किशोर प्रसाद साहू स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रेमी हैं. उनके लिए घर में विभिन्न प्रकार की डिश बनाया करती थीं. धीरे-धीरे इसमें रुचि जग गयी व दिल्ली में रेस्टारेंट शुरू किया. लेकिन यह कभी नहीं सोचा था कि अनंत अंबानी की शादी में उन्हें बिहारी व्यंजन बनाने का मौका मिलेगा. ममता के भाई संजीव साहू और बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि उत्तर बिहार की महिला उद्यमी को इस तरह का काम मिलना सुखद है. इससे अन्य महिलाओं में भी कुछ अच्छा करने की प्रेरणा जगेगी. —– रिसेप्शन में शामिल रहेंगे बिहारी व्यंजन अनंत अंबानी के आशीर्वाद कार्यक्रम में बिहारी व्यंजन की कई वेराइटी होगी, जिसमें मुख्य रूप से लिट्टी-चोखा, बगिया, पोस्ता दाना की रोटी झमरुआ, कटहल बिरयानी, पूड़ी-सब्जी सहित अन्य व्यंजन रहेंगे. मेहमानों की संख्या के अनुसार व्यंजनों को बनाया जायेगा. ममता व पूजा साहू की देख-रेख में ही सारे व्यंजन बनाये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










