ePaper

अमित इलेवन ने दस गोलों से जीता फुटबॉल मैच

Updated at : 02 Jul 2024 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
अमित इलेवन ने दस गोलों से जीता फुटबॉल मैच

अमित इलेवन ने दस गोलों से जीता फुटबॉल मैच

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में सोमवार को अमित इलेवन फुटबॉल क्लब और पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल अकादमी के बीच मैच खेला गया, जिसमें अमित इलेवन शून्य के मुकाबले दस गोलों से विजयी रहे. पहली बार जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है. मैच का उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, पूर्व बिहार खिलाड़ी हरनाम सिंह, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, पूर्व खिलाड़ी सुभाष प्रसाद, राम बाबू चौधरी, विनोद चौधरी, राजेंद्र साह, मुहम्मद रिजवान, कन्हाई प्रसाद, असगर हुसैन, राजीव कुमार सिन्हा, उमाशंकर यादव ने किया. दोनों टीमों के द्वारा अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया. मध्यांतर तक अमित इलेवन की टीम तीन शून्य से आगे थी. अमित इलेवन की ओर से मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में खेल में पूरा दबदबा बनाते हुए सात गोल किए. खेल के अंत में अमित इलेवन की टीम पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल अकादमी को शून्य के मुकाबले दस गोलों से पराजित की. खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में सुधीर कुमार सिंह, बृजेंद्र चौधरी व मुहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन