पिस्टल लहराने के आरोप में युवक को भेजा जेल
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 23 Mar 2025 9:58 PM
पिस्टल लहराने के आरोप में युवक को भेजा जेल
सकरा़ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दोनमा गांव निवासी अमन कुमार को पिस्टल लहराने वीडियो वायरल करना महंगा पड़ गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया गया कि युवक का होली के दिन पिस्टल लहराने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. मामले में पुलिस ने युवक की पहचान कर ली थी. युवक ने शनिवार की शाम थाना में समर्पण किया था. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










